हाइब्रिड वर्किंग से बढ़ी नौकरी की संतुष्टि, एक तिहाई कम हुए इस्तीफे: स्टडी
एक स्टडी के मुताबिक, हाइब्रिड वर्किंग से नौकरी की संतुष्टि बढ़ी जबकि इस्तीफे एक तिहाई कम हुए। स्टडी में कहा गया है, "नॉन-मैनेजर्स, महिलाओं और लंबा सफर कर ऑफिस जाने वाले कर्मचारियों…के लिए नौकरी छोड़ने की दर में काफी कमी आई।" बकौल स्टडी, 3 दिन ऑफिस और 2 दिन घर से काम करने वाले कर्मचारियों का काम प्रभावित नहीं हुआ।