हाई हील्स व '₹2 करोड़' का हार पहनकर इवेंट में पहुंचे रणवीर सिंह, तस्वीरें हुईं वायरल
मुंबई में आयोजित एक इवेंट में अभिनेता रणवीर सिंह सफेद कपड़ों और सफेद रंग की हाई हील वाले जूते में नज़र आए जिसकी तस्वीरें ऑनलाइन वायरल हुई हैं। इस दौरान रणवीर के गले में 'हीरे' का हार भी दिखा जिसकी कीमत ₹2 करोड़ बताई जा रही है। गौरतलब है कि रणवीर सिंह फिल्म 'डॉन 3' में नज़र आएंगे।