हाईकोर्ट क्यों नहीं गए?: हिमाचल प्रदेश के 6 निलंबित कांग्रेस विधायकों से सुप्रीम कोर्ट
हिमाचल प्रदेश के 6 निलंबित कांग्रेस विधायकों द्वारा स्पीकर के फैसले को रद्द करने की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार को सुनवाई टल गई। 3 जजों की बेंच ने विधायकों से पूछा कि मामले को लेकर वे हाईकोर्ट क्यों नहीं गए और इसमें मौलिक अधिकारों का उल्लंघन क्या है। मामले में अगली सुनवाई 18 मार्च को होगी।