हाईकोर्ट ने ज्ञानवापी परिसर में पूजा की अनुमति के खिलाफ दायर याचिका पर फैसला रखा सुरक्षित
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में हिंदुओं को पूजा की अनुमति दिए जाने के खिलाफ दायर मुस्लिम पक्ष की याचिका पर गुरुवार को सुनवाई पूरी कर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया। गौरतलब है, वाराणसी के ज़िला कोर्ट ने 31 जनवरी को हिंदू पक्ष को ज्ञानवापी मस्जिद के 'व्यास जी का तहखाना' में पूजा करने की अनुमति दी थी।