हाईकोर्ट ने पश्चिम बंगाल में 5 लाख से अधिक ओबीसी प्रमाण पत्र किए रद्द

कलकत्ता हाईकोर्ट ने राज्य में 2010 के बाद बने करीब 5 लाख ओबीसी प्रमाण पत्र रद्द कर दिए हैं। हाईकोर्ट ने कहा कि किसी मानक नियम का पालन किए बिना ओबीसी प्रमाण पत्र जारी किए जा रहे हैं। हालांकि, हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया है कि इन प्रमाण पत्रों के आधार पर नौकरी पाने वाले लोग इससे प्रभावित नहीं होंगे।

Load More