हाईकोर्ट ने मध्य प्रदेश के 'विवादित' भोजशाला परिसर में दी एएसआई सर्वे की इजाज़त
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने विवादित भोजशाला परिसर (धार) में एएसआई सर्वेक्षण की मांग स्वीकार कर ली है। दरअसल, हिंदू पक्ष का कहना है कि यह वाग्देवी (माता सरस्वती) का मंदिर है जबकि मुस्लिम इसे कमाल मौला मस्जिद मानते हैं। वहीं, हिंदुओं को यहां हर मंगलवार को पूजा करने की और मुसलमानों को हर शुक्रवार को नमाज़ पढ़ने की अनुमति है।