हाईकोर्ट ने शीना बोरा मर्डर केस पर बनी डॉक्यूमेंट्री की नेटफ्लिक्स रिलीज़ पर लगाई रोक

बॉम्बे हाईकोर्ट ने नेटफ्लिक्स से शीना बोरा हत्याकांड पर बनी डॉक्यूमेंट्री 'द इंद्राणी मुखर्जी स्टोरी: बरीड ट्रुथ' को रिलीज़ नहीं करने और सीबीआई के अधिकारियों को इसे दिखाने को कहा है। दरअसल, सीबीआई ने डॉक्यूमेंट्री से केस के प्रभावित होने की आशंका जताते हुए इसकी रिलीज़ पर रोक लगाने की मांग की थी। डॉक्यूमेंट्री 23 फरवरी को रिलीज़ होनी थी।

Load More