हाईकोर्ट ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि से सटे शाही ईदगाह के सर्वे के लिए आयोग के गठन को दी मंज़ूरी
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मथुरा (उत्तर प्रदेश) में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर से सटे शाही ईदगाह मस्जिद परिसर का सर्वे करने के लिए आयोग के गठन की मंज़ूरी दे दी है। हिंदू पक्ष का दावा है कि भगवान श्रीकृष्ण का जन्मस्थान ईदगाह मस्जिद के नीचे है और इस मस्जिद में इस बात के साक्ष्य मौजूद हैं कि वह हिंदू मंदिर था।