हाईकोर्ट परिसर में आवारा कुत्तों-बंदरों को खाना न खिलाएं: दिल्ली हाईकोर्ट
दिल्ली हाईकोर्ट ने सोमवार को अपने परिसर में बंदर, कुत्ते जैसे किसी भी आवारा जानवर को खाने की वस्तु नहीं देने के आदेश दिए। प्रशासनिक शाखा द्वारा जारी बयान में कोर्ट ने कहा कि उनके संज्ञान में आया है कि कुछ वकील, कर्मचारी, पुलिस और सीआरपीएफ के जवान निर्देशों के बावजूद अभी भी आवारा जानवरों को खाना खिला रहे है।