हाउसिंग डॉट कॉम के सीईओ ने 2 साल में घटाया 71 किलो वज़न
हाउसिंग डॉट कॉम के सीईओ ध्रुव अग्रवाल ने खुलासा किया है कि उन्होंने 2 साल में 71 किलोग्राम वज़न घटाया है। भारत में बिज़नेस ट्रिप के दौरान अचानक तबीयत खराब होने के बाद अग्रवाल ने वज़न घटाना शुरू किया। उन्होंने 'साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट' से कहा, "मेरा कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर लेवल अब सामान्य है...मैं अब प्री-डायबिटिक नहीं हूं।"