हाजीपुर से लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे पशुपति पारस, कहा- हमारी पार्टी एनडीए का अभिन्न अंग है
पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस इस बार हाजीपुर लोकसभा सीट से चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने शनिवार को 'X' पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संग तस्वीर शेयर कर लिखा, "हमारी पार्टी आरएलजेपी, एनडीए का अभिन्न अंग है!...प्रधानमंत्री मोदी हमारे नेता हैं...बिहार की 40 लोकसभा सीटों पर...हमारा (एनडीए को) पूर्ण समर्थन है।" हाजीपुर से एलजेपी (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान चुनाव लड़ रहे हैं।