हाथ में झाड़ू और पानी का पाइप लेकर शौचालय साफ करते दिखे गुजरात के शिक्षा मंत्री
गुजरात के शिक्षा मंत्री प्रफुल्ल पंसेरिया का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह सूरत के एक प्राथमिक विद्यालय का गंदा शौचालय साफ करते दिखे रहे हैं। वीडियो में शिक्षा मंत्री हाथ में झाड़ू और पानी का पाइप लेकर गंदे यूरिनल और शौचालय की सफाई करते दिखे। बकौल रिपोर्ट, मंत्री ने सफाई की अहमियत बताने के लिए ऐसा किया था।