हाथरस से BJP सांसद राजवीर दिलेर की हार्ट अटैक से मौत
यूपी के हाथरस से BJP सांसद राजवीर दिलेर की हार्ट अटैक से मौत हो गई है, बीजेपी सांसद राजवीर उत्तर प्रदेश की हाथरस लोकसभा सीट से साल 2019 का चुनाव जीते थे। 2024 में पार्टी ने उनका टिकट काटकर अनूप प्रधान को प्रत्याशी बनाया है। टिकट कटने के बाद भी राजवीर लगातार पार्टी के लिए काम कर रहे थे।