हाथियों के झुंड ने झारखंड में झोपड़ी में सो रहे दंपति व उनकी 3 वर्षीय बेटी को रौंदा, हुई मौत
लातेहार (झारखंड) में गुरुवार रात हाथियों के झुंड ने ईंट भट्ठे के पास बनी झोपड़ी में सो रहे दंपति व उनकी 3 वर्षीय बेटी को रौंद दिया जिससे तीनों की मौत हो गई। बकौल पुलिस, इस दौरान ईंट भट्ठे पर काम कर रहे मज़दूर भाग गए। वन अधिकारी रौशन के मुताबिक, इलाके में कई दिनों से हाथी दिख रहे हैं।