हाथियों के हमले से 3 वर्षों में 1,578 लोगों की जान गई: लोकसभा में केंद्रीय पर्यावरण मंत्री
केंद्रीय पर्यावरण और वन मंत्री भूपेंद्र यादव ने लोकसभा में बताया कि देश में पिछले तीन वर्षों में हाथियों के हमले में 1,578 लोगों की मौत हुई है। इनमें सबसे अधिक 322 लोगों की जान ओडिशा में गई है। उन्होंने बताया कि 2019-20 में 585 लोगों की मौत हुई, 2020-21 में 461 और 2021-22 में 532 लोगों की जान गई।