हादसे के बाद ऋषभ पंत की मदद करने वाले 2 युवक उनसे अस्पताल में मिले, तस्वीर सामने आई
ऋषभ पंत के हादसे के बाद उनकी मदद करने वालों में शामिल रजत व नीशू ने मैक्स अस्पताल (देहरादून) में उनसे मुलाकात की है। पंत की मां के साथ उनकी तस्वीर सामने आई है। रजत के मुताबिक, उन्होंने और नीशू ने सबसे पहले पंत की मदद की जिसके बाद हरियाणा रोडवेज़ के बस ड्राइवर और कंडक्टर ने ऐम्बुलेंस बुलाई थी।