हादसे के बाद पंत की मदद करने वाले बस ड्राइवर व कंडक्टर को सीएम धामी ने किया सम्मानित
गणतंत्र दिवस समारोह में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने क्रिकेटर ऋषभ पंत के रोड ऐक्सिडेंट के बाद उनकी मदद करने वाले हरियाणा रोडवेज़ के ड्राइवर सुशील कुमार, कंडक्टर परमजीत व दो अन्य व्यक्तियों को सम्मानित किया है। इस दौरान सुशील कुमार की पत्नी व परमजीत के पिता ने सरकार से प्रोत्साहन धनराशि व प्रशस्ति पत्र ग्रहण किया।