हादसे में क्षतिग्रस्त हुई पूर्व क्रिकेटर प्रवीण कुमार की कार की तस्वीरें आईं सामने
मेरठ (उत्तर प्रदेश) में मंगलवार रात को एक सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त हुई पूर्व भारतीय क्रिकेटर प्रवीण कुमार की कार की तस्वीरें सामने आई हैं जिनमें बोनट के एक हिस्से को हुआ नुकसान दिख रहा है। प्रवीण की लैंड रोवर डिफेंडर कार को एक कैंटर ने टक्कर मार दी थी और इस हादसे में बेटे समेत प्रवीण बाल-बाल बच गए।