हादसे में घायल हुई दुल्हन की एमपी के नर्सिंग होम में शादी कराए जाने का वीडियो हुआ वायरल
अपनी शादी की तारीख से 3-दिन पहले सड़क हादसे में घायल हुई एक दुल्हन की शनिवार को खंडवा (मध्य प्रदेश) स्थित नर्सिंग होम में शादी कराई गई जिसका वीडियो वायरल हुआ है। दुल्हन के बेड को मंडप की तरह सजाया गया। अस्पताल के डॉक्टरों ने कहा, "हमने परिजनों को शादी की अनुमति दी और स्टाफ के साथ खुद शामिल हुए।"