हादसे से आहत हूं, सीएम चौहान से जानकारी ली है: एमपी में बावड़ी की छत धंसने पर पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंदौर (मध्य प्रदेश) में बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर की बावड़ी (कुएं) की छत धंसने से हुए हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने कहा, "हादसे से बहुत आहत हूं। राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से बात कर ताज़ा स्थिति की जानकारी ली है।" बकौल पीएम, राज्य सरकार तेज़ी से राहत और बचाव कार्य कर रही है।