हापुड़ में मतदान केंद्र चेक करने पहुंचा फर्ज़ी सीबीआई इंस्पेक्टर, पुलिस ने किया गिरफ्तार
हापुड़ (उत्तर प्रदेश) में शुक्रवार को लोकसभा चुनाव की वोटिंग के बीच पुलिस ने मतदान केंद्र चेक करने पहुंचे एक फर्ज़ी सीबीआई इंस्पेक्टर को गिरफ्तार कर लिया जिसकी तस्वीर सामने आई है। पुलिस ने आरोपी के पास से 'उत्तर प्रदेश सरकार' लिखी एक कार भी बरामद की है। एसपी अभिषेक वर्मा के अनुसार, आरोपी मानसिक रोगी बताया जा रहा है।