हाफिज़ सईद का बेटा पाकिस्तान में लड़ेगा आम चुनाव, भारत ने घोषित किया था आतंकवादी
पाकिस्तान में अगले साल होने वाले आम चुनाव में 26/11 मुंबई आतंकी हमलों के मास्टरमाइंड हाफिज़ सईद के बेटे तल्हा सईद ने चुनाव लड़ने का फैसला किया है। तल्हा, 'अल्लाह-ओ-अकबर तहरीक' पार्टी से चुनाव लड़ेगा और उसने इसके लिए तैयारी भी शुरू कर दी है। गौरतलब है कि भारत ने तल्हा को पिछले साल आतंकवादी घोषित किया था।