हार और जीत को समान भाव से स्वीकार करता हूं: कर्नाटक में जेडीएस नेता एच.डी. कुमारस्वामी

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजों को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री व जेडीएस नेता एच.डी. कुमारस्वामी ने ट्वीट किया, "मैं हार-जीत को समान भाव से स्वीकार करता हूं, जनादेश का स्वागत करता हूं।" उन्होंने लिखा, "यह हार अंतिम नहीं है, मेरा संघर्ष नहीं रुकेगा, मैं हमेशा जनता के साथ रहूंगा।" विधानसभा चुनाव में जेडीएस को 19 सीटों पर जीत मिली है।

Load More