हार गए तो काम पर लौट आना: सरकारी डॉक्टर को चुनाव लड़ने की अनुमति देते हुए राजस्थान एचसी

राजस्थान हाईकोर्ट ने दीपक घोघरा नामक सरकारी डॉक्टर को आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने की इजाज़त देते हुए कहा है, "चुनाव हार गए तो फिर से ड्यूटी जॉइन कर सकते हैं।" भारतीय ट्राइबल पार्टी (बीटीपी) के टिकट पर डूंगरपुर से चुनाव लड़ रहे दीपक ने इस फैसले को ऐतिहासिक बताते हुए कहा, "इससे अन्य डॉक्टरों के लिए (अवसर के) दरवाज़े खुलेंगे।"

Load More