हार-जीत बीजेपी के लिए बड़ी बात नहीं: कांग्रेस को रुझानों में बहुमत मिलने पर येदियुरप्पा
कर्नाटक विधानसभा चुनाव के रुझानों में कांग्रेस को बहुमत मिलने पर पूर्व मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है, "हार-जीत बीजेपी के लिए बड़ी बात नहीं है, हम जनता के फैसले का सम्मान करते हैं।" उन्होंने कहा, "2 सीट से शुरुआत करने वाली बीजेपी आज सबसे बड़ी पार्टी है। कार्यकर्ताओं को दुखी होने की ज़रूरत नहीं है।"