हारना या जीतना खेल का हिस्सा है, इसे बदला नहीं जा सकता: टीम इंडिया की हार पर अजय देवगन
टी20 विश्वकप के सेमीफाइनल मैच में भारत की हार के बाद अभिनेता अजय देवगन ने लिखा है, "हारना या जीतना खेल का हिस्सा है जिसे बदला नहीं जा सकता।" उन्होंने कहा, "हम आपके साथ खड़े हैं, सभी परिस्थितियों में हम दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीम के साथ खड़े हैं...हम और ताकत के साथ लौटेंगे और पहले से बेहतर होंगे।"