हारा वही जो लड़ा नहीं: बिहार की 10वीं की सीबीएसई टॉपर का वीडियो शेयर कर अफसर
आईपीएस अधिकारी सुकीर्ति माधव मिश्रा ने बिहार की 10वीं की सीबीएसई टॉपर श्रीजा का वीडियो शेयर कर लिखा, "कोई भी लक्ष्य मनुष्य के साहस से बड़ा नहीं, हारा वही जो लड़ा नहीं...श्रीजा के हौसले और जज़्बे को सलाम।" छात्रा की नानी ने बताया था, "मेरी बेटी की मौत के बाद मेरे दामाद ने श्रीजा को घर से निकाल दिया था।"