'बॉडीगार्ड' फिल्म के डायरेक्टर सिद्दीकी इस्माइल का हुआ निधन
डायरेक्टर सिद्दीकी इस्माइल का मंगलवार को निधन हो गया। 'बॉडीगार्ड' का निर्देशन करने वाले सिद्दीकी को सोमवार को हार्ट अटैक आया था जिसके बाद उन्हें कोच्चि में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस्माइल मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े डायरेक्टर्स में से एक थे और उन्होंने 'गॉडफादर' समेत कई आइकॉनिक फिल्में डायरेक्ट की थीं।