हार्दिक के बिना संतुलित टीम बनाना मुश्किल है: हर्षा भोगले
भारतीय ऑल-राउंडर हार्दिक पंड्या के न्यूज़ीलैंड के खिलाफ विश्व कप मैच से बाहर होने पर कमेंटेटर हर्षा भोगले ने 'X' पर कहा है कि टूर्नामेंट में भारत की पहली चुनौती हार्दिक के बिना संतुलित टीम बनाने की होगी। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि भारतीय टीम इशान किशन या सूर्यकुमार यादव के रूप में एक अतिरिक्त बल्लेबाज़ के साथ खेलेगी।"