हार्दिक ने कार्तिक को सिंगल लेने से किया मना, वायरल वीडियो पर फैन्स ने दी प्रतिक्रिया
ऑल-राउंडर हार्दिक पांड्या ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20I में भारतीय पारी के आखिरी ओवर में दिनेश कार्तिक को सिंगल लेने से इनकार कर दिया। इसके वायरल वीडियो पर एक फैन ने लिखा, "बतौर फिनिशर चुने गए...दिनेश कार्तिक को...सिंगल लेने से इनकार किया गया।" दूसरे ने लिखा, "हार्दिक ने कार्तिक को...स्ट्राइक देने से इनकार किया...जैसे...कार्तिक कोई पुछल्ले बल्लेबाज़ हों।"