हार्दिक ने मुश्किल समय देखा है, चाहता हूं कि टी20 विश्व कप में अच्छा करें: हरभजन
पूर्व ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा, "जब वह नीली जर्सी (भारतीय टीम की जर्सी) पहनेंगे तो एक अलग हार्दिक पंड्या होंगे। हम जानते हैं कि वह रन बना सकते हैं, विकेट ले सकते हैं।" हरभजन ने कहा, "मैं चाहता हूं कि हार्दिक टी20 विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन करें क्योंकि उन्होंने मुश्किल समय देखा है।"