हार्दिक पंड्या और सूर्यकुमार को अपनी कटी हुई उंगली दिखाते नज़र आए पैट कमिंस
एसआरएच के कप्तान पैट कमिंस सोमवार को आईपीएल 2024 में एमआई के खिलाफ मैच के बाद हार्दिक पंड्या और सूर्यकुमार यादव को अपनी कटी हुई उंगली दिखाते नज़र आए। दरअसल, कमिंस जब करीब 4 साल के थे तब उनकी बहन द्वारा दरवाज़ा बंद किए जाने के दौरान उनकी उंगली दबने से उसका ऊपरी हिस्सा कट गया था।