हार्दिक पंड्या के मुंबई इंडियंस में जाने की अटकलों के बीच गुजरात टाइटंस ने उन्हें किया रिटेन
आईपीएल 2024 की नीलामी से पहले हार्दिक पंड्या के मुंबई इंडियंस में जाने की अटकलों के बीच गुजरात टाइटंस ने उन्हें रिटेन कर लिया है। बकौल रिपोर्ट्स, एमआई के साथ उनका ट्रेड डील रद्द हो गया। गौरतलब है, हार्दिक की कप्तानी में जीटी ने 2022 में अपने आईपीएल डेब्यू पर खिताब जीता था जबकि 2023 में जीटी उप-विजेता रही थी।