हार्दिक पंड्या को नज़रअंदाज़ करते दिखे लसिथ मलिंगा का वीडियो हुआ वायरल, फैन्स ने दी प्रतिक्रिया
मुंबई इंडियंस (एमआई) के गेंदबाज़ी कोच लसिथ मलिंगा द्वारा एमआई के कप्तान हार्दिक पंड्या को नज़रअंदाज़ किए जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में मलिंगा को बिना पंड्या की ओर देखे अपनी कुर्सी से हटते हुए देखा जा सकता है। एक फैन ने कमेंट किया, "मलिंगा भी अपने नए कप्तान से नाखुश दिख रहे हैं।"