हार्दिक पंड्या ने बताई श्रीलंका के खिलाफ अक्षर पटेल को आखिरी ओवर देने की वजह
भारतीय कप्तान हार्दिक पंड्या ने श्रीलंका के खिलाफ मंगलवार को पहले टी20I में आखिरी ओवर में 13-रन डिफेंड करने के लिए स्पिनर अक्षर पटेल को गेंदबाज़ी देने की वजह बताई है। उन्होंने कहा, "मैं इस टीम को मुश्किल परिस्थितियों में रखना चाहता हूं...क्योंकि ऐसा करने से हमें बड़े मैचों में मदद मिलेगी...इस तरह हम खुद को चुनौती दे सकते हैं।"