हार्दिक पंड्या ने भाई क्रुणाल के साथ गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात, शेयर कीं तस्वीरें
भारतीय ऑल-राउंडर हार्दिक पंड्या ने अपने भाई व क्रिकेटर क्रुणाल पंड्या के साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकत की है। हार्दिक ने मुलाकात की तस्वीरें शनिवार को ट्विटर पर शेयर कर लिखा, "माननीय गृह मंत्री जी, हमें आमंत्रित करने और हमारे साथ बहुमूल्य समय बिताने के लिए धन्यवाद। आपसे मिलना सम्मान और सौभाग्य की बात है।"