भारतीय ऑल-राउंडर हार्दिक पंड्या चोट के कारण वनडे विश्व कप-2023 से बाहर हो गए हैं। गौरतलब है, 19 अक्टूबर को बांग्लादेश के खिलाफ पुणे में हुए मैच में पंड्या का टखना चोटिल हो गया था और वह उस चोट से रिकवर नहीं हो पाए हैं। भारत ने उनकी जगह पेसर प्रसिद्ध कृष्णा को टीम में शामिल किया है।