हार्दिक पांड्या के हाथ से बल्ला छूटने के बाद उनकी पत्नी नताशा की प्रतिक्रिया हुई वायरल
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ गुरुवार को मैच के दौरान गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या का बल्ला हाथ से छूटकर स्क्वेयर लेग क्षेत्र में गिरने के बाद स्टैंड्स में बैठीं उनकी पत्नी नताशा स्टैनकोविक की प्रतिक्रिया वायरल हो गई। आईपीएल द्वारा शेयर किए गए वीडियो में नताशा मुंह पर हाथ रखने के बाद इस पर हैरानी जताती नज़र आईं।