हार्दिक पांड्या ने दर्ज किया वनडे क्रिकेट में अपना सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ी आंकड़ा
भारतीय ऑल-राउंडर हार्दिक पांड्या ने रविवार को वनडे क्रिकेट में अपना सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ी आंकड़ा दर्ज किया। मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे व फाइनल वनडे में 28-वर्षीय पांड्या ने 7-3-24-4 के गेंदबाज़ी आंकड़े दर्ज किए। गौरतलब है, पांड्या के टेस्ट क्रिकेट में (6-1-28-5) और टी20I क्रिकेट में (4-0-33-4) सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ी आंकड़े इंग्लैंड के खिलाफ ही आए थे।