हार्दिक व क्रुणाल के सौतेले भाई वैभव ने उन्हें धमकाने के लिए मॉर्फ्ड तस्वीरों का किया था इस्तेमाल
जांच के दौरान पता चला है कि क्रिकेटर हार्दिक पंड्या और क्रुणाल पंड्या के सौतेले भाई वैभव पंड्या ने कथित तौर पर मॉर्फ्ड तस्वीरों और वीडियो का इस्तेमाल कर उनकी साख खराब करने की धमकी दी थी। गौरतलब है, तीनों की पार्टनरशिप वाली फर्म से कथित तौर पर ₹4.3 करोड़ की धोखाधड़ी करने पर वैभव को गिरफ्तार किया गया है।