हाल ही में भारतीय सेना में लगी थी राजौरी आतंकी हमले में मरने वाले शख्स की नौकरी
राजौरी (जम्मू-कश्मीर) में रविवार को हुए आतंकी हमले में जान गंवाने वाले 23-वर्षीय दीपक कुमार के एक रिश्तेदार ने बताया है कि दीपक की हाल ही में भारतीय सेना के आयुध विभाग में नौकरी लगी थी। उन्होंने बताया कि दीपक मंगलवार को नई नौकरी जॉइन करने वाले थे। आतंकी हमले में दीपक समेत 4 नागरिकों की मौत हुई थी।