हालात काबू में हैं: भारत द्वारा अपने छात्रों को अलर्ट किए जाने के बाद किर्गिस्तान
किर्गिस्तान ने विदेशी छात्रों पर हुए हमले को लेकर भारत द्वारा अपने छात्रों को अलर्ट किए जाने के बाद एक बयान जारी करते हुए कहा है कि हालात काबू में हैं। किर्गिस्तान ने कहा, "बिश्केक में विदेशी छात्रों के खिलाफ हिंसा की खबरें झूठी हैं।" भारत ने शुक्रवार शाम को भारतीय छात्रों को घर के अंदर रहने को कहा था।