हाशिम अमला ने प्रोफेशनल क्रिकेट में बनाए 34,104 रन; 89 शतक जड़े
क्रिकेट के सभी प्रारूपों से बुधवार को संन्यास लेने वाले पूर्व दक्षिण अफ्रीकी कप्तान हाशिम अमला ने अपने प्रोफेशनल क्रिकेट करियर में कुल 34,104 रन बनाए। उन्होंने अपने करियर में कुल 676 मैच खेले और इस दौरान 89 शतक व 175 अर्धशतक जड़े। गौरतलब है, अमला ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 48.55 की औसत से 19,521 रन बनाए।