हिंद महासागर की सतह के गर्म होने का क्या होगा प्रभाव?
एक अध्ययन के मुताबिक, हिंद महासागर की सतह के 2020 से 2100 के बीच 1.4°C-3°C तक गर्म होने की उम्मीद है जिससे यह 21वीं सदी के अंत तक स्थाई हीटवेव की स्थिति के करीब पहुंच सकता है। बकौल अध्ययन, अनुमान है कि इससे चक्रवातों में तेज़ी आएगी, मॉनसून प्रभावित होगा और समुद्र के जलस्तर में वृद्धि होगी।