हिंदी और कोरियन में समान अर्थ व उच्चारण वाले शब्द बताती महिला का वीडियो हुआ वायरल
सोशल मीडिया पर एक कोरियाई महिला का वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह हिंदी और कोरियन भाषा में समान अर्थ और उच्चारण वाले शब्दों को बताती दिखी। महिला ने वीडियो में बताया कि 'साल', 'झाड़ू', 'नरक', 'चाय' और 'चिपचिप' का अर्थ और उच्चारण दोनों भाषाओं में समान है। महिला ने दोनों भाषाओं में इन शब्दों से जुड़े उदाहरण भी दिए।