हिंदी का महत्व अधिक: 'आरआरआर' को ऑस्कर में आधिकारिक एंट्री न मिलने पर जूनियर एनटीआर
अभिनेता जूनियर एनटीआर ने अपनी फिल्म 'आरआरआर' को ऑस्कर 2023 में आधिकारिक एंट्री नहीं मिलने को लेकर 'वैरायटी' से कहा है कि हिंदी मुख्य रूप से बहुत लंबे समय से 'राष्ट्रभाषा' रही है और इसलिए इसका महत्व अधिक है। उन्होंने कहा, "(आप) 'आरआरआर' को चुनें या इसे ना चुनें, फिल्म ने हमें पहले ही गौरवान्वित कर दिया है।"