हिंदी न जानने पर सीआईएसएफ की अधिकारी ने महिला का उड़ाया 'मज़ाक', स्टालिन ने दी प्रतिक्रिया
चेन्नई की एक महिला का दावा है कि हिंदी न जानने को लेकर गोवा एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ की एक अधिकारी ने उसका मज़ाक उड़ाया। इस पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने कहा है, "गैर-हिंदी भाषी राज्यों के यात्रियों को...हिंदी न जानने को लेकर सीआईएसएफ कर्मियों द्वारा परेशान किया जाना चिंताजनक है…भारत में भेदभाव की कोई जगह नहीं है।"