हिंदी पट्टी में तभी सम्मान मिलता है जब कहता हूं शाहरुख और कटरीना की फिल्म में हूं: सेतुपति
अभिनेता विजय सेतुपति ने कहा है कि हिंदी पट्टी में उन्हें तभी गंभीरता से लिया जाता है जब वह उनकी हिंदी फिल्मों के को-ऐक्टर्स के नाम बताते हैं। उन्होंने कहा, "जब बताता हूं कि शाहरुख सर की फिल्म ('जवान') में विलेन हूं, कटरीना कैफ के साथ ('क्रिसमस' में) काम कर रहा हूं तभी (हिंदी पट्टी के) लोग सम्मान करते हैं।"