हिंदी फिल्म का सत्यानाश हुआ है, बेहूदा अल्फाज़ होते हैं: नसीरुद्दीन
दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने कहा है कि समय के साथ हिंदी फिल्मों में कोई भी अच्छा बदलाव नहीं हुआ है। उन्होंने कहा, "सत्यानाश हो गया है, आज हमारी फिल्मों में उर्दू सुनने को नहीं मिलता। पहले लिरिक्स और शायरी उसी भाषा में होते थे, तब लेखक भी फारसी होते थे।" बकौल शाह, फिल्मों में अब बेहूदा अल्फाज़ होते हैं।