हिंदी फिल्में अब ओरिजिनल नहीं होतीं, हॉलीवुड की सस्ती कॉपियां लगती हैं: अनुराग कश्यप
फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने कहा है कि हिंदी फिल्में अब ओरिजिनल नहीं होती हैं और हॉलीवुड की सस्ती कॉपियां लगती हैं। उन्होंने कहा, "कई हिंदी फिल्में भारतीय फिल्मों जैसी नहीं लगतीं, फिल्मों की शूटिंग भारत में नहीं होती और न ही विषय भारतीय होता है। वहीं, साउथ इंडस्ट्री की फिल्में ज़मीन से जुड़ी होती हैं। वे भारतीय फिल्में लगती हैं।"